महिलाओं ने भरी “उड़ान“ जब से चला “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान"
साहिबगंज : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 ईस्वी में महिला दिवस की घोषणा की थी। यह महिलाओं की सांस्कृतिक राजनीतिक और ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है।
यह लैंगिक असमानता के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करने का भी दिन है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना एवं उनकी सराहना, प्रशंसा करना है। "बेटी-बहु कभी मां बनकर, सबके ही सुख–दुख को सहकर, अपने सब फर्ज निभाती है, तभी तो औरत कहलाती है।
महिला दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर सिद्धो–कान्हू सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ" योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कार्यालय कर्मी व छात्राओं ने भी महिला सम्मान, समानता एवं उनकी सशक्तिकरण के बारे में चर्चा किया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं सबों को दिया। इस अवसर पर आम जनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
0 Response to "महिलाओं ने भरी “उड़ान“ जब से चला “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान""
Post a Comment