याद किए गए आजसू के पूर्व महासचिव तिलेश्वर साहू, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
साहिबगंज : ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडे की अध्यक्षता में आजसू पार्टी द्वारा तालबन्ना मठिया परिसर में आजसू पार्टी के पूर्व महासचिव एवं पूर्व झारखंड पॉल्यूशन बोर्ड के अध्यक्ष तिलेश्वर साहू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर उन्होंने कहा कि तिलेश्वर साहू झारखंड के युवाओं के आदर्श थे और रहेंगे। उन्होंने झारखंड के युवाओं को एक मंच पर लाने का सफल प्रयास किया था।
शहीद तिलेश्वर साहू को सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी विनम्र भाव से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित वक्ताओं ने भी पार्टी के कद्दावर नेता तिलेश्वर साहू को याद करते हुए अपना–अपना वक्तव्य रखा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य राम प्रवेश यादव, संगठन सचिव विभाग कुमार साह, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, नगर सचिव गोविंद कुमार पासवान, केंद्रीय सदस्य प्रदीप कुमार वर्मा, सोनू मिश्रा,
अभिषेक कुमार, शशि कुमार, रुद्र कुमार शर्मा, रंजीत साह, ̤राज किशोर साह, पिंकू यादव, शैलेश केसरी, मोहम्मद करीम खान, वकील मंडल, शशिकांत दुबे, विनोद सिंह, किशोर गुप्ता वीरेंद्र ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "याद किए गए आजसू के पूर्व महासचिव तिलेश्वर साहू, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि"
Post a Comment