स्वागत योग्य है यह बजट : वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे
साहिबगंज :– केंद्रीय बजट 2024–25 पर बात करते हुए वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने कहा की पीएम के नेतृत्व में जो भारत का बजट पास हुआ है, स्वागत योग्य है। यह बजट सराहनीय ही नहीं, बल्कि उससे कई गुणा ऊपर उठकर बजट पास हुआ है।
इसमें देश के स्तर पर गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं पर विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में बिहार के लिए विशेष धन की व्यवस्था भी अत्यंत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह सभी वर्गों, खासकर युवाओं और महिलाओं के लिए एक ड्रीम बजट है।
इसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी। कौशल और रोजगार सृजन की घोषणाएं ऐतिहासिक हैं। महिलाओं के लिए सहायता योजनाओं की तारीफ की जानी चाहिए।
पीएम मोदी का 2047 तक विकसित भारत का सपना बजट में साफ झलकता है। उन्होंने संतुलित बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "स्वागत योग्य है यह बजट : वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे"
Post a Comment