नए वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने दिया योगदान
साहिबगंज : नए वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने कार्यभार संभाला। उन्होंने वन प्रमंडल कार्यालय स्थित कक्ष में योगदान दिया और निवर्तमान वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी से पदभर ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के दौरान जिला के वरीय पदाधिकारी समेत सभी क्षेत्र के वनपाल और वन विभाग के कर्मचारी शामिल थे।
प्रबल गर्ग ने कहा कि वन एवम वन्य जीवों की रक्षा करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने गंगेटिक डॉल्फिन के संरक्षण की भी बात कही। उन्होंने कहा कि किस तरह वन्य जीवों की सुरक्षा करनी है, इसके लिए अधिकारियों के साथ रणनीति बनाएंगे और आम जनता को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
बता दें कि प्रबल गर्ग ने जिले के 24वें वन प्रमंडल पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान दिया है। इससे पहले वे दुमका में वन प्रमंडल पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित थे। जबकि, निवर्तमान वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी को स्थांतरित करते हुए पूर्वी गिरिडीह क्षेत्र का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
साहिबगंज से संजय कुमार धीरज
0 Response to "नए वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने दिया योगदान"
Post a Comment