विधायक अनंत ओझा, बजरंगी यादव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा


बीजेपी विधायक अनंत ओझा, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बजरंगी यादव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, इस दिन को अमर बनाने का लिया संकल्प

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बजरंगी यादव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा

साहिबगंज जिले भर में स्वाधीनता दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने अपने कार्यालय में अपने इष्ट मित्रों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात पुरानी साहिबगंज, ओझा टोली स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्यारा तिरंगा फहराया।

तिरंगे की आन – बान – शान को सलामी देते हुए सभी ने गर्व के साथ इस दिन को अमर बनाने का संकल्प लिया। मौके पर विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भावना को सुनिश्चित करना चाहिए। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित राष्ट्र सेवा की भावना बताता है, इसीलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन,बान, शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें।

वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि देश के प्रति समर्पण और तिरंगे का सम्मान सभी देशवासियों को करना चाहिए। वेटरंस इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दूबे ने कहा कि तिरंगा भारत का आन–बान–शान है और हमारा अभिमान है। तिरंगा हमें एकता का संदेश देता है।

मौके पर राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल, जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, जिला महामंत्री गौतम यादव, डब्लू ओझा, भूलन दुबे, स्थानीय ग्रामीण सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By: Sanjay Kumar DHiraj

0 Response to "विधायक अनंत ओझा, बजरंगी यादव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel