पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो से दिया इस्तीफा,कहा- संघर्ष जारी रहेगा


पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो से दिया इस्तीफा,कहा- संघर्ष जारी रहेगा

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग-पत्र दिया। चंपाई ने लिखा कि झारखंड के

आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने शिबू सोरेन को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि झामुमो की कार्यशैली एवं नीतियों से हताश होकर पार्टी छोड़ने को विवश हूं।

आज पार्टी अपने सिद्धांतों से अलग हो चुकी है। झामुमो मेरे लिए परिवार जैसा रहा है। मैंने कभी सपने में सोचा नहीं था कि मैं पार्टी से अलग होऊंगा। आप वर्तमान में राजनीति से दूर हैं। आपके अलावा पार्टी में कोई और नहीं है, जहां अपने मन की पीड़ा को बता सकें।

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। यह ऐलान असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने किया है। इस ऐलान से झारखंड की राजनीति में खलबली मचनी थी, सो खलबली मच गई। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर कंफर्म किया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे।

इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने लिखा है कि झामुमो का पूरा सूपड़ा साफ हो गया। आंदोलन से बनी झामुमो अब केवल दलालों की गिरफ्त में है। प्रेम, अमित, अविनाश, राजीव, मिथलेश ने पेट में घुसकर झामुमो को समाप्त कर दिया।

विनोद बिहारी,सूरज मंडल, सायमन, शैलेंद्र महतो के बाद यह आखिरी कील है। झारखंड की राजनीति के जानकारों का कहना है कि चंपाई सोरेन के भाजपा में आने से आदिवासी वोटों में पार्टी की सेंध तो लगेगी, लेकिन इसके साथ राज्य ईकाई में खेमेबाजी बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

चंपाई सोरेन के भाजपा में आने से भाजपा के कई नेता अपने स्थान को लेकर चिंतित हैं। भाजपा पहले से ही खेमेबाजी से परेशान है। इसका ही असर था कि भाजपा लोकसभा चुनाव में आदिवासियों के लिए आरक्षित कोई भी सीट नहीं जीत पाई।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो से दिया इस्तीफा,कहा- संघर्ष जारी रहेगा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel