मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी संग पहुंचे साहिबगंज


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी संग पहुंचे साहिबगंज, दिवंगत कैथरीन के अंतिम संस्कार में हुए शामिल 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी संग पहुंचे साहिबगंज, दिवंगत कैथरीन के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

साहिबगंज : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन रविवार को राजमहल सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के अंतिम संस्कार में शामिल होने साहिबगंज पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर 

उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन साहिबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड स्थित सांसद विजय हांसदा के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले तथा उनको ढांढ़स बंधाया।

सांसद जोबा मांझी ने भी दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि शुक्रवार रात दिल्ली के एम्स में राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी का निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to " मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी विधायक पत्नी संग पहुंचे साहिबगंज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel