सावन की अन्तिम सोमवारी पर शिवालय में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी भीड़


सावन की अन्तिम सोमवारी पर शिवालय में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी भीड़, बाबा भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे : भूलन दूबे

सावन की अन्तिम सोमवारी पर शिवालय में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी भीड़, बाबा भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे : भूलन दूबे

अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।

अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।

साहिबगंज : दुबौली स्थित लोकप्रिय भोलेनाथ शिव शंकर महादेव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भोलेनाथ के जयकारा लगते हुए गंगाजल भरकर बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों ने भी जलाभिषेक किया।

जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी और देर शाम तक श्रद्धालुओं ने बाबा को जलाभिषेक किया। इधर वेटरंस इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और समाजसेवी भूलन दूबे और उनकी अर्द्धांगिनी ने भी वैदिक रीति – रिवाज एवम हवन से महाकाल भोलेनाथ का रूद्राभिषेक एवम श्रृंगार पूजन किया। साथ ही माता पार्वती की पूजा–अर्चना कर देश वासियों के खुशी एवम सुख–समृद्धि की कामना किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने "अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।

अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।" श्लोक पढ़ते हुए पवित्र सावन मास के अंतिम दिवस और पांचवें सोमवार को समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की और कहा– रक्षाबंधन और सावन सोमवार का विशेष दिवस है। बाबा महाकाल की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "सावन की अन्तिम सोमवारी पर शिवालय में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी भीड़"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel