आज पाकुड़ की 57,120 महिलाओं को मिलेगा 1000–1000 रूपया, सीएम पहुंचे पाकुड़


आज पाकुड़ की 57,120 महिलाओं को मिलेगा 1000–1000 रूपया, सीएम पहुंचे पाकुड़

पाकुड़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रक्षा बंधन के ठीक एक दिन पहले यानी रविवार (18 अगस्त) को पाकुड़ की 57,120 महिलाओं के खाते में "झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" (JMMSY) की राशि 1000-1000 रुपये ट्रांसफर करके योजना का शुभारंभ करेंगे। सीएम पाकुड़ पहुंच गए हैं, इसके लिए पाकुड़ में समारोह का आयोजन किया गया है।


क्या है झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हेमंत सोरेन सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत राज्य की 21 साल से 50 साल तक की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए दिए जाएंगे।


किन लोगों को मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का लाभ?

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ झारखंड की 21 से 50 साल तक की हर उस महिला को मिलेगा, जिसने इस योजना के तहत अपने आपको निबंधित करवा लिया है।


मंईयां सम्मान योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज देने होंगे?

मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेना है, तो आपको एक पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और राशन कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "आज पाकुड़ की 57,120 महिलाओं को मिलेगा 1000–1000 रूपया, सीएम पहुंचे पाकुड़"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel