प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए सेवा केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन
प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए सेवा केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन, हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था, भारत को ही विश्व गुरु कहा जाता है: ब्रह्मकुमारी अन्नू बहन
साहिबगंज सदर प्रखंड के तालबन्ना काली मंदिर के पास स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए शाखा का उद्घाटन विधायक अनंत कुमार ओझा ने किया। क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्मकुमारी अन्नू बहन ने दिव्य उद्बोधन में बताया कि हमारा देश सोने की चिडिय़ा था।
भारत को ही विश्व गुरु कहा जाता है, विदेशी लोग भी भारत की संस्कृति से आध्यात्मिक से प्रभावित हो रहे हैं। हमारी भारत भूमि में महान पुरुषों ने जन्म लिया। लेकिन वर्तमान समय में घोर अत्याचार भ्रष्टाचार असत्य हिंसा मतभेद का बोलबाला बढ़ता जा रहा है।
इससे हम दुखी हैं, इससे छूटने के लिए हमें उस दुखहर्ता, सुखकर्ता, जगत नियंता सृष्टि रचयिता, परमपिता परमात्मा से संबंध जोडऩा होगा। क्योंकि परमात्मा हम सभी आत्माओं का पिता है। उस पिता परमात्मा से ही हम सुख शांति आनंद प्रेम लेने के अधिकारी हैं।
उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक मनुष्य यही चाहता है कि हम शरीर से स्वस्थ रहें, मनुष्य का सबसे बड़ा धन, निरोगी काया है। लेकिन आप लोगों की सबसे बड़ी बीमारी का कारण टेंशन है। इसी से अनेक प्रकार की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, संसार में हर प्रकार की बीमारी का इलाज है, लेकिन टेंशन का कोई इलाज नहीं।
केवल इसका हल परम पिता परमात्मा के पास है। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, संस्था संचालिका ब्रह्माकुमारी अन्नू बहन, सरोज बहन, रामानंद साह सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। नए सेवा केंद्र के उद्घाटन के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
By: Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए सेवा केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन"
Post a Comment