सज गया राखियों का बाजार, उपहारों से बाजार हुआ गुलजार


साहिबगंज : रक्षा बंधन त्यौहार में अब सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। इसके चलते बाजार उपहारों और राखियों से गुलजार है। रक्षा बंधन पर कपड़े से लेकर ज्वेलरी और अन्य उत्पादों में खूब रौनक लौट आई है। बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां, तो भाई अपने बहनों के लिए आकर्षक उपहार की खरीदारी कर रहे हैं।

सज गया राखियों का बाजार, उपहारों से बाजार हुआ गुलजार

लोगों को लुभाने के लिए दुकानदार भी राखियों से लेकर उपहार तक की बड़ी रेंज लेकर आए हैं। बाजार में बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर से लेकर डिवाइसनुमा राखियां तक उपलब्ध हैं। स्मार्ट वॉच से लैस राखियां इस बार ट्रेंड में है। दुकानदारों के मुताबिक यह ऐसी राखी है, जिसे बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।

यह राखी हमेशा भाईयों के कलाई पर रहेगी, क्योंकि यह स्मार्ट वॉच से लैस है और इस साल इसकी खूब डिमांड भी है। युवा विद्यार्थी भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा बहनें उपहार स्वरूप राखियां भी ऑर्डर देकर बनवा रही हैं। इसमें चांदी की राखी की सबसे ज्यादा मांग है।

आकर्षक डिजाइन में चांदी की राखियां भी ज्वेलरी की दुकानों में मिल रहे हैं। चांदी की राखी लोग हमेशा सहेज कर रखते हैं। दुकानदारों ने बताया कि भाई भी अपनी बहनों को यादगार तोहफा देने के लिए सोने की चेन, रिंग, और ईयर रिंग से लेकर क्राफ्ट और एंटीक ज्वेलरी तक खरीद रहे हैं।

लाइटवेट गोल्ड ज्वेलरी आजकल ट्रेंड में है। कई लोगों ने अपनी बहनों के लिए लाइटवेट ज्वेलरी ऑर्डर की है। इसके अलावा भाई–बहन की फोटो का कोलाज, मोबाइल, लैपटॉप उपहार में देने के लिए खरीद रहे हैं। वहीं इस बार एक नया ट्रेंड उभर कर सामने आया है।

रक्षा बंधन पर बहन के लिए ई – स्कूटी देने का चलन खूब दिख रहा है। इसके लिए कई भाइयों ने पहले से ही बुकिंग कर रखी है। डिलीवरी रक्षा बंधन के दिन ही लेंगे। रक्षा बंधन को देखते हुए चॉकलेट्स की भी खूब डिमांड है। रक्षा बंधन पर मिठाई के साथ–साथ चॉकलेट्स भी खूब पसंद की जाती है।

इस दिन छोटे बच्चों में यह सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। कपड़ा बाजार में भी आजकल खूब रौनक है। बाजारों में साड़ी, सलवार सूट और छोटे बच्चों के कपड़े सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। रक्षा बंधन पर हैवी वर्क वाले सलवार सूट और साड़ी भी काफी ट्रेंड में हैं।

By: संजय कुमार धीरज

0 Response to "सज गया राखियों का बाजार, उपहारों से बाजार हुआ गुलजार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel