साहिबगंज में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि, जिला प्रशासन सतर्क


साहिबगंज में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि, जिला प्रशासन सतर्क, SBG न्यूज के संपादक संजय कुमार धीरज ने प्रशासन को कराया था अवगत, खुटेहरी गांव के दौरा करने पर संपादक को नहीं दिखी कुछ भी सरकारी सुविधा

साहिबगंज में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि, जिला प्रशासन सतर्क, SBG न्यूज के संपादक संजय कुमार धीरज ने प्रशासन को कराया था अवगत, खुटेहरी गांव के दौरा करने पर संपादक को नहीं दिखी कुछ भी सरकारी सुविधा

साहिबगंज जिले में लगातार गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि ने प्रशासन और स्थानीय निवासियों के माथे पर बल बढ़ा दिए हैं। अब जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता जरूरी हो गई है।

जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है और सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रहीं हैं। प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति भोजन या अन्य आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे। 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बाढ़ के संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें।  विशेष रूप से उन क्षेत्रों के निवासियों से अनुरोध किया गया है, जो गंगा नदी के किनारे बसे हुए हैं। प्रशासन ने सलाह दी है कि लोग नदी के समीप न जाएं और बच्चों को विशेष रूप से नदी के पास खेलने से रोकें। 

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए, जिला प्रशासन ने कुछ महत्वपूर्ण नंबर जारी किए हैं। नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

📱 06436-356485 

📱 06436-222101

📱 9006963963

📱 9631155933

📱 9065370630

प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इन नंबरों पर संपर्क करने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उपायुक्त ने बताया है कि जिला प्रशासन की निगरानी टीमें गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए है। मौसम विभाग से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर नागरिकों को समय-समय पर अलर्ट जारी किया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नावों की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही, आवश्यक दवाओं और आपातकालीन उपकरणों के साथ चिकित्सा दलों को भी तैयार रखा गया है। प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता हो तो वे सीधे राहत शिविरों या उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

 बता दें कि कनीय अभियंता सह SBG न्यूज चैनल के संपादक संजय कुमार धीरज ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिले में हो रही बाढ़ पीड़ितों की चिंता के बारे में उपायुक्त को अवगत कराया था। विचार करने वाली बात यह है कि SBG न्यूज चैनल के संपादक संजय कुमार धीरज ने बाढ़ पीड़ित कुछ क्षेत्रों, जैसे चानन, खुटेहरी आदि का दौरा किया तो वहां बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के नाम पर खामोशी के अलावा कुछ भी उपलब्ध नहीं था।

By: Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "साहिबगंज में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि, जिला प्रशासन सतर्क"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel