साहिबगंज – मनिहारी गंगा पुल का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण
साहिबगंज: झारखंड राज्य के साहिबगंज और बिहार राज्य के मनिहारी के बीच गंगा पुल निर्माण का कार्य डीबीएल कम्पनी द्वारा तीव्र गति से कराया जा रहा है। भारत सरकार के नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचआई) के मैनेजर अनुराग गुप्ता ने बताया कि गंगा पुल का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।
अब जीरो माइल से सड़क कालीकरण का काम किया जा रहा है। सड़क डीबीएम का काम महादेवगंज के समीप रेलवे लाइन में आरओबी बनकर तैयार है। मुख्यत: छ: किलोमीटर लम्बे इस पुल में से दो वायर्ड पूर्ण हो गए हैं और शेष का निर्माण कार्य जारी है। 15 स्पैन में से एक स्पैन बनकर तैयार है और शेष का काम तीव्र गति से चल रहा है।
वहीं, फाउंडेशन का काम पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जबकि गंगा नदी में एक पीलर के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और शेष सभी बनकर तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मिर्जाचौकी से फरक्का तक फोरलेन सड़क के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
मिर्जाचौकी से गंगा पुल जीरो माइल तक लगभग 10 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। बांसकोला से कटहलबाड़ी तक और कटहलबाड़ी से फरक्का बिवा पुल तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य भी जारी है।
क्या कहते हैं अधिकारी?
साहिबगंज से मनिहारी गंगा पुल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका 70 प्रतिशत कार्य अबतक पूर्ण हो चुका है। संभवतः मार्च 2026 में पुल का कार्य पूर्ण हो जाने की संभावना है। यहां अब सिर्फ जीरो माइल से महाराजपुर तक बायपास सड़क का निर्माण कार्य होना शेष है, साथ ही टनल भी बननी है। इसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो संभवतः 2026 तक पूर्ण हो जाएगी। तत्पश्चात कार्य शुरू होगा। इस बीच जमीन अधिग्रहण का कार्य भी चल रहा है।
अनुराग गुप्ता, जेनरल मैनेजर, साहिबगंज आइडब्लयूएई, भारत सरकार
0 Response to "साहिबगंज – मनिहारी गंगा पुल का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण"
Post a Comment