भारतीय जनता पार्टी ने की कोटालपोखर मंडल की संगठनात्मक बैठक


भारतीय जनता पार्टी ने की कोटालपोखर मंडल की संगठनात्मक बैठक

कोटालपोखर : शांति चौक, दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो की उपस्थिति रही।    

संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने कहा कि संगठन महापर्व का आखिरी दौर चल रहा है और फिर से मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला, जिला से लेकर प्रदेश, और प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होना है।

उन्होंने बताया कि कोटालपोखर मंडल में चार लोगों का नाम मंडल अध्यक्ष के लिए जिला भेजा जाएगा, फिर उसे प्रदेश स्तर तक भेजा जाएगा, जिसमें पहला नाम बप्पी निर्मल प्रसाद कोटालपोखर, दूसरा शिवरतन रजवार छोटा सोनाकर, तीसरा सुरेंद्र साहा पथरिया और चौथा नाम भरत साहा पथरिया के रूप में भेजा गया है।

बैठक में कृष्णा महतो ने बताया कि जिस कार्यकर्ता ने 50 से कम सदस्य बनाए हैं, उन्हें पंचायत, मंडल और जिला में किसी भी तरह का पद नहीं दिया जाएगा। बैठक में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता जयदेव रजवाड़, देबू रजवाड़, सागर मोहन साहा, सुरेंद्र साहा, जितेंद्र साहा, मुकेश रजवाड़ सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanjay

0 Response to "भारतीय जनता पार्टी ने की कोटालपोखर मंडल की संगठनात्मक बैठक"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel