राजमहल मॉडल डिग्री कॉलेज में पर्यावरण पर सेमिनार का आज होगा आयोजन
राजमहल मॉडल डिग्री कॉलेज में पर्यावरण पर सेमिनार का आज होगा आयोजन, राजमहल की पहाड़ियों पर होगा व्याख्यान
राजमहल : मॉडल डिग्री महाविद्यालय राजमहल में 'पर्यावरण' तथा "राजमहल की पहाड़ियां" को लेकर सेमिनार सह काव्य गोष्ठी का आयोजन 27 मई को होगा। प्राचार्य रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम जनता में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता व चेतना जागृत करना है।
साथ ही राजमहल की ऐतिहासिक एवम पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पहाड़ियों के बारे में जानकारी प्रदान करना भी है। कार्यक्रम में पर्यावरणविदों, शोधकर्ताओं, साहित्यकारों व विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
0 Response to "राजमहल मॉडल डिग्री कॉलेज में पर्यावरण पर सेमिनार का आज होगा आयोजन"
Post a Comment