वनांचल एक्सप्रेस और गोड्डा–रांची ट्रेन का पुंदाग में होगा अस्थाई ठहराव, जानें कब और क्यों?


साहिबगंज, बड़हरवा, पाकुड़ से गुजरने वाली भागलपुर–रांची वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन और गोड्डा–रांची ट्रेन का पुंदाग में होगा अस्थाई ठहराव, जानें कब और क्यों?

साहिबगंज, बड़हरवा, पाकुड़ से गुजरने वाली भागलपुर–रांची वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन और गोड्डा–रांची ट्रेन का पुंदाग में होगा अस्थाई ठहराव, जानें कब और क्यों?

साहिबगंज : 13404/03  भागलपुर-रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस का आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के लिए पुंदाग में अस्थाई ठहराव दिया गया है। आनंद नगर में आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे ने 4..6.2025 तक दक्षिण पूर्व रेलवे के पुंडाग स्टेशन पर दो निम्नलिखित ट्रेनों के लिए एक मिनट का अस्थाई ठहराव करने का निर्णय लिया गया है।   

गाड़ी संख्या 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस 06:22 बजे व 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 20:59 बजे पुंडाग स्टेशन पर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में एक मिनट के लिए पुंडाग स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 01:45 बजे व 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस पुंदाग स्टेशन 23:15 बजे पहुंचेगी। अप और डाउन दोनों दिशाओं में यह ट्रेन एक मिनट रुकने के बाद प्रस्थान करेंगी।

Sanjay

0 Response to "वनांचल एक्सप्रेस और गोड्डा–रांची ट्रेन का पुंदाग में होगा अस्थाई ठहराव, जानें कब और क्यों?"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel