आओ खेलो और बनो चैंपियन, संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का होगा आयोजन
आओ खेलो और बनो चैंपियन, संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का होगा आयोजन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, प्रथम पुरस्कार ₹25,000 व....
साहिबगंज : जिला प्रशासन के तत्वाधान में 13 से 14 जून 2025 तक "संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025" का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता फूलो–झानो इनडोर स्टेडियम हॉल में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर - 19 और ओपन वर्ग के मुकाबले होंगे।
इसमें युवक एवम युवतियां मेंस डबल व विमेंस डबल या अलग- अलग कटेगरी में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी www.sahibganj.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है। पंजीकरण बिल्कुल निःशुल्क है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता को 25,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 10,000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी गई है।
0 Response to "आओ खेलो और बनो चैंपियन, संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का होगा आयोजन"
إرسال تعليق