जनता दरबार जनता की आवाज को सीधे सुनने और हल करने का मंच है
साहिबगंज: मंगलवार को उपयुक्त हेमंत सती द्वारा ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही और अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जनता दरबार में लोगों ने आवेदन के माध्यम से उपयुक्त से समाधान की मांग की।
उपायुक्त ने सभी लोगों की बात को गंभीरता से सुना और कहा कि जनता की समस्याओं का हल ही मेरी प्राथमिकता है। कोई भी समस्या को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आगे उन्होंने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर इसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करूंगा।
जनता दरबार में कई अन्य समस्याएं, जैसे पेंशन में विलंब, राशन कार्ड में त्रुटियाँ, सड़क की खराब स्थिति, आपसी विवाद, भूमि कब्जा आदि भी उठाई गईं। जिनके समाधान के लिए उपयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उपायुक्त ने आगे कहा कि यह जनता दरबार जनता की आवाज़ को सीधे सुनने और हल निकालने का मंच है। यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।
0 Response to "जनता दरबार जनता की आवाज को सीधे सुनने और हल करने का मंच है"
Post a Comment