डिगो ने दी श्रद्धालुओं को सावन माह की सौगात, देवघर से दिल्ली विमान सेवा की होगी शुरुआत
सुल्तानगंज: श्रावणी मेला में पहली बार देवघर से दिल्ली के बीच विमान सेवा शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं को सावन में पूरे माह यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए इंडिगो ने 222 सीटर विमान चलाने की तैयारी की है। श्रावणी मेला 11 जुलाई से आरंभ होकर 10 अगस्त तक चलेगा।
देवघर से सुल्तानगंज के बीच लगने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में भक्तों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। इंडिगो प्रबंधन के मुताबिक देवघर-दिल्ली विमान का परिचालन सप्ताह में तीन दिन होगा। ये उड़ानें किस-किस दिन रहेंगी, इसकी घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।
बता दें कि पहले से भी देवघर और दिल्ली के बीच 180 सीटर फ्लाइट उपलब्ध है, यह प्रतिदिन सुबह और शाम में उड़ान भरती है। फ्लाइट की बेहतर व्यवस्था के कारण सावन में इस साल यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। देवघर एयरपोर्ट से पहले केवल दिल्ली का सेवा विमान था।
अब बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी विमान सेवा शुरू हो गई है। देवघर एयरपोर्ट अब देश के विभिन्न शहरों से जुड़ चुका है। संताल परगना, अंग प्रदेश और पारसनाथ के लोगों को भी देवघर एयरपोर्ट ने कनेक्ट किया है। ज्ञात हो कि यहां से 2022 में दिल्ली के लिए पहला यात्री विमान शुरू हुआ था।
0 Response to "डिगो ने दी श्रद्धालुओं को सावन माह की सौगात, देवघर से दिल्ली विमान सेवा की होगी शुरुआत"
Post a Comment