भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश


भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश

कोलकाता में 3.4 किलोमीटर से शुरू होकर आज भारत में मेट्रो 1,000 किलोमीटर से भी ज़्यादा फैल चुकी है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत, चीन और अमेरिका के बाद, जापान को भी पीछे छोड़, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है।

यह सफर 1984 में कोलकाता के एस्प्लानेड से भवानीपुर के बीच एक छोटे से रूट से शुरू हुआ था। आज 11 राज्यों के 23 शहरों में हर दिन 1 करोड़ से ज़्यादा लोग मेट्रो पर निर्भर हैं। 2022 में, भारत ने 800 किलोमीटर ऑपरेशनल रूट्स पार करके जापान को पीछे छोड़ा और दुनिया के टॉप 3 में पहुंच गया। और तब से इंडियन रेल मेट्रो रफ्तार बढ़ती चली गई।

इस मामले में दिल्ली सबसे आगे है, यहाँ 395 किलोमीटर तक मेट्रो का नेटवर्क फैला हुआ है। बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई भी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं कोच्चि, नागपुर, लखनऊ और पुणे जैसे शहर भी लगातार इसका हिस्सा बन रहे हैं। कोलकाता तो भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो भी चला रहा है, जो सिर्फ़ 45 सेकंड में हुगली नदी को पार करती है।

इतना ही नहीं, भारत में अभी 1,000 किलोमीटर मेट्रो का काम अंडर कंस्ट्रक्शन है। यानि मेट्रो सिर्फ़ रास्ते नहीं जोड़ रही, ये हमारे शहरों को बदल रही है, लोगों की ज़िंदगी आसान बना रही है और भविष्य के ट्रैवल का नक्शा तैयार कर रही है।

0 Response to "भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel