डीएफओ, सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण


डीएफओ, सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण

साहिबगंज: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तालझारी प्रखंड के संग्रामपुर गांव में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक ताजुद्दीन व वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।

विधायक ताजुद्दीन ने बताया कि पौधारोपण का मूल उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। हमें अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना और पेड़ों को कटने से रोकना होगा। हमें प्लास्टिक के चीजों का इस्तेमाल करना बंद करना होगा और प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल अधिक से अधिक करना होगा, जिससे हमारा पर्यावरण का इको सिस्टम संतुलित बना रहे।

सांसद विजय हांसदा ने कहा कि यह वृक्षारोपण न केवल पार्यवरण की रक्षा करेगा, बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण में भी योगदान देगा। वहीं, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं, और वृक्षारोपण के माध्यम से हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का हिस्सा बनें और और अपने परिवार और समाज के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

Sanjay

0 Response to "डीएफओ, सांसद और विधायक ने संयुक्त रूप से किया पौधारोपण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel