प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र–छात्राओं को किया गया सम्मानित
संवाददाता,कोटालपोखर: कोटालपोखर +2 उच्च विद्यालय में वर्ष 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान सामारोह के दौरान मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
सामारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं, उनकी जड़ें जितनी मजबूत होगी, उतना ही हमारा देश मजबूत होगा। जीवन में कठिन परिश्रम ही भविष्य में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है। विद्यार्थी देश के वर्तमान और भविष्य दोनों होते हैं, इन्हें हम बेहतर शिक्षा देकर ही उन्नत समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की।
आगे उन्होंने कहा कि इस तरह का मंच किसी भी विद्यार्थी के जीवन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि सकारात्मक और अच्छी सोच के साथ परिश्रम करने पर सफलता की मंजिल तक पहुंचने से कोई उन्हें रोक नहीं सकता।
सम्मानित होने वाले मेधावी छात्रों में आयशा नाच, गोपाल साहा, रक्षा कुमारी, भरत कुमार साहा, अनि कुमारी, सूरज कुमार साहा, नंदनी कुमारी, आकांक्षा पांडे, गीता कुमारी एवं किशन रजवाड़ का नाम शामिल हैं। उच्च माध्यमिक विज्ञान संकाय के जिन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनमें प्राची कुमारी,
साहिल कुमार साहा, हरि प्रसाद साहा, मनीष पंडित, सानिया खातून, सीमा परवीन, साक्षी सिन्हा, भारती कुमारी, शमा परवीन और झरना कुमारी शामिल हैं। कला संकाय से उर्मिला कुमारी, आंचल कुमारी, अनुष्का भगत, अर्पित कुमारी, नंदनी कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रीति कुमारी, दिलीप कुमार साहा एवं लड्डू साहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया।
✍️अनूप साह
0 Response to "प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र–छात्राओं को किया गया सम्मानित"
Post a Comment