आज होगी स्वामी जगन्नाथ की स्नान यात्रा, सभी तैयारियां पूरी


आज होगी स्वामी जगन्नाथ की स्नान यात्रा, सभी तैयारियां पूरी

साहिबगंज: जगन्नाथ मंदिर में 11 जून को स्वामी जगन्नाथ की स्नान यात्रा होगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान के सभी विग्रहों को स्नान कराया जाएगा। इसके बाद 15 दिनों के लिए भगवान एकांतवास में चले जाएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जगन्नाथ स्वामी को 108 छोटे कलश में रखे वनौषधि एवं गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, गंगा और यमुना से लाए सुगंधित जल से स्नान और शृंगार कराया जाएगा।

आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालु एवं भक्तगण दूध, जल और सुगंधित द्रव्यों से प्रभु को स्नान कराएंगे। स्नान के बाद सभी स्पर्श दर्शन करेंगे। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। 

अभिदिष्प प्रशांत सागर ने बताया कि जगन्नाथ स्नान यात्रा दोपहर 2 बजे रानी सती दादी मंदिर से निकाली जाएगी। वहीं, विधिवत स्नान कार्यक्रम अ. म. खु.पंचायत भवन में संध्या 6:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। आगे उन्होंने बताया कि स्नान यात्रा कार्यक्रम के बाद महाप्रभु एकांतवास में चले जाएंगे।

0 Response to "आज होगी स्वामी जगन्नाथ की स्नान यात्रा, सभी तैयारियां पूरी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel