साहिबगंज में सुहाना हुआ मौसम, लोगों को सतर्क रहने के दिए गए निर्देश
साहिबगंज: मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार–रविवार को साहिबगंज का मौसम सुहाना बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने साहिबगंज समेत पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज़ तूफानी हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
वहीं, राँची, खूंटी, लोहरदगा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और गिरिडीह जिलों में शनिवार व रविवार शाम तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है
0 Response to "साहिबगंज में सुहाना हुआ मौसम, लोगों को सतर्क रहने के दिए गए निर्देश"
Post a Comment