रच दिया इतिहास : यशस्वी सोलंकी बनीं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC
लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी भारत की राष्ट्रपति की पहली महिला ADC (Aide-de-Camp) बनाई गईं हैं। नौसेना से चुनी गई वह पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्हें ये गौरवपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। ADC बनना सिर्फ एक पद नहीं होता, बल्कि राष्ट्रपति का सबसे करीबी सैन्य सहायक होता है, जो सज़ग, सम्मानित और कर्तव्यनिष्ठ होता है।
हर दिन राष्ट्रप्रमुख के साथ रहना, हर समारोह, हर मीटिंग, हर सलामी में राष्ट्र का चेहरा बनकर खड़ा होना इनकी जिम्मेदारी होती है। इस ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी में एक महिला नौसेना अधिकारी का नाम दर्ज होना गर्व की अनुभूति कराता है।
हरियाणा की रहने वाली यशस्वी सोलंकी, भारतीय नौसेना में 2012 में शामिल हुईं, और लॉजिस्टिक शाखा में उन्होंने अपनी सेवा दी है। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। यह पल सिर्फ यशस्वी के लिए नहीं, बल्कि हर उस भारतीय बेटी के लिए है, जो सोचती थी "क्या मैं वर्दी पहनकर राष्ट्रपति भवन तक जा सकती हूं?" उन्होंने न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि भारत की हर बेटी को एक नई उड़ान दी।
0 Response to "रच दिया इतिहास : यशस्वी सोलंकी बनीं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC"
Post a Comment