कछुए की रफ्तार से चल रहा स्मार्ट मीटर लगाने का काम, साहिबगंज के बाद..


कछुए की रफ्तार से चल रहा स्मार्ट मीटर लगाने का काम, साहिबगंज के बाद अब राजमहल और बरहरवा की बारी

कछुए की रफ्तार से चल रहा स्मार्ट मीटर लगाने का काम, साहिबगंज के बाद अब राजमहल और बरहरवा की बारी

साहिबगंज: शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। अप्रैल 2025 में शुरू हुई इस परियोजना के तहत 45 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, लेकिन अब तक केवल 40% यानी लगभग 9 हजार घरों में ही स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्राइवेट एजेंसी द्वारा किए जा रहे इस कार्य की रफ्तार धीमी होने की वजह नागरिकों का विरोध और आवश्यक उपकरणों की कमी बताई जा रही है। स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे एक विद्युत कर्मी ने बताया कि इन चुनौतियों के कारण लक्ष्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है।


पहले चरण में साहिबगंज, अब राजमहल और बरहरवा की बारी

पहले चरण में साहिबगंज शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। दूसरा चरण राजमहल और बरहरवा नगर पंचायत में शुरू होगा। हालांकि, मीटर इंस्टॉल होने के बाद भी तुरंत सक्रिय नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें पूरी तरह स्मार्ट बनाने के लिए कुछ अतिरिक्त उपकरण बाद में लगाए जाएंगे।

जब ये उपकरण लग जाएंगे, तब उपभोक्ताओं को रिचार्ज सुविधा और बिजली खपत की रियल‑टाइम जानकारी मिलेगी। फिलहाल ये सामान्य बिजली मीटर की तरह ही काम कर रहे हैं और बिल भुगतान मीटर रीडिंग के आधार पर करना होगा।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "कछुए की रफ्तार से चल रहा स्मार्ट मीटर लगाने का काम, साहिबगंज के बाद.."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel