झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: कई परिवहन पदाधिकारियों का तबादला


झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: कई परिवहन पदाधिकारियों का तबादला, साहिबगंज DTO को मिला पाकुड़ का अतिरिक्त प्रभार

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: कई परिवहन पदाधिकारियों का तबादला, साहिबगंज DTO को मिला पाकुड़ का अतिरिक्त प्रभार

साहिबगंज: झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने लंबे समय से पदस्थ कई परिवहन पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। विभाग की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।

जारी अधिसूचना के अनुसार:

  • मृत्यंजय कुमार – जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका

  • जया शंखी मुर्मू – जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा

  • ज्ञान शंकर जायसवाल – जिला परिवहन पदाधिकारी, गुमला

  • प्रवीण चौधरी – जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा

  • गौतम कुमार – जिला परिवहन पदाधिकारी, प. सिंहभूम (चाईबासा)

  • संतोष कुमार – जिला परिवहन पदाधिकारी, गिरिडीह

  • महेश्वरी प्रसाद यादव – जिला परिवहन पदाधिकारी, चतरा

  • हरिशंकर बारीक – जिला परिवहन पदाधिकारी, खूंटी

  • उमेश मंडल – जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार

  • मारुति मिंज – परिवहन पदाधिकारी, बोकारो

  • शैलेश कुमार प्रियदर्शी – परिवहन पदाधिकारी, देवघर

सभी अधिकारियों को मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 290 के अंतर्गत शमन की शक्ति भी प्रदान की गई है।


साहिबगंज DTO को मिला पाकुड़ का अतिरिक्त प्रभार

झारखंड सरकार ने विशेष निर्णय लेते हुए साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) मिथलेश चौधरी को पाकुड़ जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अब वे दो जिलों के परिवहन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस निर्णय के बाद मिथलेश चौधरी साहिबगंज और पाकुड़ दोनों जिलों में परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों का संचालन करेंगे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: कई परिवहन पदाधिकारियों का तबादला"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel