वाहन चालकों के लिए अलर्ट: साहिबगंज में आज से सघन वाहन जांच अभियान


वाहन चालकों के लिए अलर्ट: साहिबगंज में आज से सघन वाहन जांच अभियान, बिना कागजात चालान तय

वाहन चालकों के लिए अलर्ट: साहिबगंज में आज से सघन वाहन जांच अभियान

साहिबगंज – जिले में बिना वैध निबंधन और कागजात के चल रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 20 जुलाई से जिले भर में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी ने दी है।

उन्होंने वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपने सभी दोपहिया, चारपहिया और व्यवसायिक वाहनों का निबंधन समय रहते जिला परिवहन कार्यालय से करा लें। अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है।

प्रमुख निर्देश:

  • वाहन चलाते समय सभी वैध कागजात जैसे – निबंधन, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें।

  • दो पहिया वाहनों के लिए हेलमेट और चार पहिया के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य होगा।

  • नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटा जाएगा या वाहन जब्त भी हो सकता है।

जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय की ओर से लगातार माइकिंग की जा रही है ताकि लोग समय रहते तैयारी कर सकें और किसी भी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "वाहन चालकों के लिए अलर्ट: साहिबगंज में आज से सघन वाहन जांच अभियान"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel