78वां या 79वां? जानिए 2025 में भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है


78वां या 79वां? जानिए 2025 में भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

साहिबगंज: 15 अगस्त 2025 को देशभर के साथ साहिबगंज में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था और पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। तब से हर साल इस दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया जाता है और वीर सपूतों को उनकी शहादत के लिए नमन किया जाता है।

इस वर्ष देश को आजादी मिले 78 साल पूरे हो रहे हैं। लेकिन चूंकि 15 अगस्त 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस गिना जाता है, इसलिए 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे और देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

साहिबगंज में भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं में झंडोत्तोलन कार्यक्रम होंगे।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "78वां या 79वां? जानिए 2025 में भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel