रक्षा बंधन से पहले महिलाओं को सौगात: मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपये खाते में


रक्षा बंधन से पहले महिलाओं को सौगात: मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपये खाते में

साहिबगंज: झारखंड सरकार ने रक्षा बंधन से पहले जिले की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत साहिबगंज की लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपये आने लगे हैं। गुरुवार से शनिवार तक जिले की अधिकांश महिलाओं को यह राशि प्राप्त हो गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, योजना की राशि लाभुक महिलाओं को भेजने की प्रक्रिया लगातार जारी है। जल्द ही सभी पात्र महिलाओं के खाते में राशि पहुंच जाएगी।

जुलाई में मिली दोहरी सौगात

जुलाई माह में महिलाओं को दो बार योजना की राशि मिली। पहले 10, 11 और 12 जुलाई को लाभुक महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजे गए थे। इसके बाद 31 जुलाई को जून माह की राशि भी उनके खाते में पहुंच गई। इस तरह, एक ही महीने में महिलाओं को 5000 रुपये की दोहरी सौगात मिली।

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

  • योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को मिलता है।

  • प्रत्येक माह लाभुक महिलाओं को 2500 रुपये की एकमुश्त राशि दी जाती है।

  • शुरुआत में यह राशि 1000 रुपये थी, जिसे 2025 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया।

झारखंड सरकार की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "रक्षा बंधन से पहले महिलाओं को सौगात: मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपये खाते में"

إرسال تعليق

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel