राजमहल में बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन और JMM कार्यकर्ताओं ने बांटी खाद्य सामग्री
राजमहल : राजमहल प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गदाई दियारा क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंद परिवारों के बीच चूड़ा और गुड़ का वितरण किया गया। यह पहल बाढ़ से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।
गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के कारण कई गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर स्थापित किए हैं और आवश्यक सामग्री के साथ सहायता कार्य जारी रखा है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन के साथ मिलकर कई पीड़ित परिवारों को खाद्य एवं राहत सामग्री प्रदान की। इस बीच एनडीआरएफ टीम को भी राहत कार्य में लगाया गया है, जो बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार सक्रिय है।
प्रशासन ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा और जरूरतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
0 Response to "राजमहल में बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन और JMM कार्यकर्ताओं ने बांटी खाद्य सामग्री"
Post a Comment