श्रावणी मेला: 27 दिनों में 52.95 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण, प्रशासन ने साझा किया रिपोर्ट
देवघर: श्रावणी मेला अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। मेला पूर्णाहुति में केवल 72 घंटे शेष हैं, ऐसे में जिला प्रशासन ने सोमवार को एक अंतिम प्रेस वार्ता आयोजित कर बीते 27 दिनों का लेखा-जोखा साझा किया।
प्रेस वार्ता में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अधिकारियों और मीडियाकर्मियों की उपस्थिति में बताया कि 11 जुलाई से 6 अगस्त तक कुल 52,95,766 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण किया है। यह आंकड़ा गर्भगृह सहित सभी अर्घा पर आधारित है।
💰 राजस्व और आमदनी का विवरण:
-
बाबा मंदिर से प्राप्त नकद आमदनी: ₹7,36,44,295
-
10 ग्राम की चांदी के 816 सिक्कों की बिक्री
-
परिवहन विभाग (राज्य प्रवेश शुल्क): ₹2,03,77,775
-
राज्य कर से प्राप्त राशि: ₹953.75 लाख
-
नगर निगम द्वारा बस पड़ाव एवं अन्य व्यवस्थाओं से आमदनी: ₹40,51,200
-
बिजली विभाग (अस्थाई कनेक्शन से राजस्व): ₹58,35,900
🛡️ सुरक्षा और व्यवस्था:
उपायुक्त ने जानकारी दी कि पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इसमें एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, झारखंड जगुआर, स्वान दस्ता, रेप, रैफ और आंसू गैस दस्ता जैसे बलों की अहम भूमिका रही।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की और नियमों के उल्लंघन पर फाइन लगाया गया।
प्रेस वार्ता में एसडीओ रवि कुमार, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, डीपीआरओ राहुल कुमार और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
0 Response to "श्रावणी मेला: 27 दिनों में 52.95 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण, प्रशासन ने साझा किया रिपोर्ट"
Post a Comment