22 सितंबर के बाद भी पैकेट दूध के दाम नहीं घटेंगे, अमूल का स्पष्ट बयान


22 सितंबर से लागू हो रहे GST 2.0 सुधार को लेकर अमूल ने साफ कर दिया है कि पैकेट (पाउच) दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।

22 सितंबर के बाद भी पैकेट दूध के दाम नहीं घटेंगे, अमूल का स्पष्ट बयान

GCMMF (अमूल) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि ताजा पाउच दूध हमेशा से जीरो प्रतिशत जीएसटी स्लैब में रहा है, इसलिए इसमें न तो कटौती होगी और न ही बढ़ोतरी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाउच दूध 3-4 रुपये सस्ता होने की जो बातें कही जा रही हैं, वह पूरी तरह गलत हैं।

मेहता ने बताया कि केवल लॉन्ग लाइफ UHT दूध पर 5% जीएसटी हटने से कीमत में कमी आ सकती है।

अमूल और मदर डेयरी दोनों ने जीएसटी सुधार का स्वागत किया है। नए नियमों के तहत 12% और 28% स्लैब को मिलाकर अब केवल दो रेट – 5% और 18% रह गए हैं। इससे पनीर, चीज, घी, मक्खन, पेय पदार्थ और आइसक्रीम पर टैक्स कम होगा, जिससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को फायदा मिलेगा।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "22 सितंबर के बाद भी पैकेट दूध के दाम नहीं घटेंगे, अमूल का स्पष्ट बयान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel