जमीन विवाद में चली गोली, एक की मौत; घटनास्थल से खोखा बरामद, गांव में तनाव
जमीन विवाद बनी हत्या की वजह, घटनास्थल से खोखा बरामद, तनाव का माहौल लेकिन स्थिति नियंत्रण में
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेगंज अंतर्गत जयंती ग्राम में शुक्रवार को आपसी जमीनी विवाद के कारण गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार यादव उर्फ बुगली यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. पिंकू चौधरी के नेतृत्व में पोस्टमार्टम किया गया।
सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि आपसी जमीनी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर पड़ताल कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके पूर्व मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जुड़े हर साक्ष्य की जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है, जो जांच में महत्वपूर्ण सबूत साबित हो सकता है। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है और वे घटना पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की उपस्थिति से स्थिति नियंत्रण में है।

0 Response to "जमीन विवाद में चली गोली, एक की मौत; घटनास्थल से खोखा बरामद, गांव में तनाव"
Post a Comment