बोरियो थाना के नए प्रभारी, कहा- अपराध व अवैद्य कारोबार पर...


रोहित कुमार बनाए गए बोरियो थाना के नए प्रभारी, कहा- अपराध व अवैद्य कारोबार पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता

रोहित कुमार बनाए गए बोरियो थाना के नए प्रभारी, कहा- अपराध व अवैद्य कारोबार पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता

साहिबगंज : जिरबाबाड़ी थाना के अवर निरीक्षक रोहित कुमार को बोरियो थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किए। 

नए थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिकता थाना क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना है। उन्होंने अवैद्य कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने और आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित का आश्वासन दिया।

नए थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और अवैद्य मादक पदार्थों व शराब की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र कि जनता से सहयोग की अपेक्षा की और भरोसा जताया की क्षेत्र की जनता कानूनी व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बोरियो थाना के नए प्रभारी, कहा- अपराध व अवैद्य कारोबार पर..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel