पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिले वेटरन्स इंडिया के भूलन दुबे, साहिबगंज के बाढ़ पीड़ितों की..


पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिले वेटरन्स इंडिया के भूलन दुबे, साहिबगंज के बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर हुई चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिले वेटरन्स इंडिया के भूलन दुबे, साहिबगंज के बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं पर हुई चर्चा

साहिबगंज : वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक सीता सोरेन, पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, प्रदेश मंत्री कर्मवीर सिंह से भी उन्होंने मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी को अंग वस्त्र भेंट किए। इस दौरान उन्होंने बाढ़ और कटान की समस्याओं से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया और क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार की मांग की। भूलन दुबे ने पश्चिमी और पूर्वी फाटक पर ओवर ब्रिज की भी मांग रखी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने उधवा, सदर और राजमहल प्रखंड में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं थीं।

बता दें कि साहिबगंज के तीन प्रखंडों में गंगा नदी के उफान से पचास हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। भूलन दुबे ने बाढ़ से बचाव हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने एवं बाढ़ पीड़ितों के लिए क्षति पूर्ति राशि व ऋण माफी की मांग उठाई।

उल्लेखनीय है कि भूलन दुबे रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने बीते दिन रांची गए थे। तत्पश्चात् वे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पहुंचे, जहां सभी नेताओं से मुलाकात कर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से अवगत कराया।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिले वेटरन्स इंडिया के भूलन दुबे, साहिबगंज के बाढ़ पीड़ितों की.."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel