दीपावली से पहले "मंईयां सम्मान योजना" की राशि जारी, 51 लाख लाभुकों को मिलेगा फायदा
दीपावली से पहले "मंईयां सम्मान योजना" के लाभुकों के खातों में पहुंचेगा पैसा, सभी जिलों के लिए 1276.4 करोड़ की राशि निर्गत
साहिबगंज : झारखंड सरकार ने दीपावली से पहले जिले की महिलाओं को उपहार देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने "मंईयां सम्मान योजना" के लाभुकों के खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, रांची स्थित सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को 1276.4 करोड़ की राशि भेज दी है,
जिससे लगभग 51 लाख लाभुकों को लाभ मिलेगा, इसमें साहिबगंज जिले की महिलाएं भी शामिल हैं। जिला कोषागारों को दिए गए निर्देश में शुक्रवार से "मंईयां सम्मान योजना" के लाभुकों के खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया गया है। 17 से 19 अक्टूबर के बीच लाभुकों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पहले भी रक्षा बंधन, करमा पूजा, दुर्गा पूजा से पहले लाभुकों को उनके खाते में राशि ट्रांसफर कर दी थी, जिससे उन्हें त्यौहार के समय इसका लाभ मिल सके।

Soljar Sheikh
ReplyDeleteSoljar Sheikh
ReplyDelete