साहिबगंज में ठंढ़ ने दी दस्तक, बदलने लगा मौसम का मिज़ाज


साहिबगंज में ठंढ़ ने दी दस्तक, बदलने लगा मौसम का मिज़ाज

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में आजकल गुलाबी ठंढ़क का आगमन हो गया है और अब यहां का मौसम बदलने लगा है। दिन में तेज़ धूप और रात में हल्की ठंढ़ का एहसास होने लगा है। मानसून की विदाई के बाद जिले में सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी यही मिजाज बना रहेगा, यानी दिन में हल्की धूप और रात में गुलाबी ठंढ़। फिलहाल यहां एक सप्ताह तक किसी भी हिस्से में बारिश और तेज़ हवा चलने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं अब मौसम पर असर डालेंगी। इन हवाओं के चलते तापमान सामान्य रहेगा या सामान्य से थोड़ा कम हो सकता है। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि रात के समय हल्की ठंढ़ महसूस की जाएगी। दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव आया है और ठंढ़ की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क


0 Response to "साहिबगंज में ठंढ़ ने दी दस्तक, बदलने लगा मौसम का मिज़ाज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel