बोरियो और साहिबगंज प्रखंड में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन


बोरियो और साहिबगंज प्रखंड में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

साहिबगंज : युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत (मेरा युवा भारत) के तहत प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। यह प्रतियोगिता बोरियो और साहिबगंज सदर प्रखंड के विभिन्न मैदानों में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि दामिन भिट्ठा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सुरेश पहाड़िया, JSLPS के सदस्य अमित मालती, ग्राम प्रधान प्रांसिसी टुडू और  ग्राम प्रधान जॉर्ज मुर्मू उपस्थित थे। दोनों ही प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही लंबी कूद प्रतियोगिता में युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

पुरुष वर्ग में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को विकसित करना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं की प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "बोरियो और साहिबगंज प्रखंड में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel