संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद निशिकांत दुबे


झारखंड-बिहार से शामिल होने वाले एकमात्र सांसद, न्यूयॉर्क में देंगे हिंदी में संबोधन

संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद निशिकांत दुबे

गोड्डा : गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे आज अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे हिंदी भाषा में अपना संबोधन देंगे, जो 193 देशों के स्थायी प्रतिनिधियों के बीच होगा।

अपने संबोधन में सांसद दुबे विदेश नीति, आतंकवाद और वैश्विक शांति जैसे अहम मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा वे फ्रांस सहित कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता और अन्य अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी सार्थक चर्चा करेंगे।

यह गौरव की बात है कि डॉ. दुबे झारखंड और बिहार से इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले एकमात्र सांसद हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद निशिकांत दुबे"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel