20 तारीख तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, जानें साहिबगंज की पूरी अपडेट


20 तारीख तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, जानें साहिबगंज की पूरी अपडेट

साहिबगंज : साहिबगंज में मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में सर्द हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंढ़ बढ़ सकती है।

संभावना यह भी है कि इन दिनों मध्यम हवाएं चलने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों, खासकर बोरियो, बरहेट तथा मंडरो प्रखंड में ठिठुरन बढ़ेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी, परंतु सुबह और शाम हल्की ठंढ़ रहेगी। आने वाले कुछ दिनों में भी सुबह-शाम हल्की ठंढ़ के अहसास के साथ दिन में मौसम सुहाना बना रहेगा।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "20 तारीख तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, जानें साहिबगंज की पूरी अपडेट"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel