भारत में बाल दिवस क्यों और कब से मनाया जाता है?
भारत में हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के प्रति नेहरू जी के स्नेह, प्रेम और उनकी सकारात्मक सोच को समर्पित है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे।
विश्वभर में अधिकांश देश 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं, जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक रूप से निर्धारित किया गया है। लगभग 50 देश 1 जून को बच्चों का दिवस मनाते हैं। वहीं ब्रिटेन ऐसा देश है जहां बाल दिवस नहीं मनाया जाता है।
📌 भारत में बाल दिवस की शुरुआत
भारत में पहली बार बाल दिवस 1956 में मनाया गया था। उस समय यह 20 नवंबर को मनाया जाता था, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय की गई तिथि थी।
📌 14 नवंबर को ही बाल दिवस क्यों?
बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर है।
SBG न्यूज़ की ओर से सभी पाठकों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

0 Response to "भारत में बाल दिवस क्यों और कब से मनाया जाता है?"
Post a Comment