संविधान दिवस पर शपथग्रहण कार्यक्रम, न्यायिक व्यवस्था बनाए रखने पर जोर


संविधान दिवस पर शपथग्रहण कार्यक्रम, न्यायिक व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

साहिबगंज : लोहंडा स्थित संयुक्त कृषि भवन में संविधान दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि पदाधिकारी और कर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा,

पारदर्शी सेवा प्रदायगी और किसानों के हित में समर्पित कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों एवं लोगों ने संविधान के महत्व और इसके पालन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल मंत्र, समानता और बंधुत्व को व्यवहारिक जीवन और न्यायिक व्यवस्था में बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "संविधान दिवस पर शपथग्रहण कार्यक्रम, न्यायिक व्यवस्था बनाए रखने पर जोर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel