साहिबगंज : हाईवा ने बाइक चालक को मारी टक्टर, पति-पत्नी दोनों घायल


हाईवा ने बाइक चालक को मारी टक्टर, पति-पत्नी दोनों घायल

साहिबगंज : मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा स्थित पुल के समीप हाईवा के धक्के से बाइक पर सवार एक महिला बुरी तरह घायल हो गईं। वहीं बाइक चालक महिला के पति भी घायल हो गए। घायल नजीर अहमद ने बताया कि अपनी पत्नी गुलशन खातून के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे।

इसी क्रम में तेज रफ्तार हाईवा (जे एच 02 ए यू 8274) ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से महिला नीचे गिर गई, जिसे हाईवा ने कुछ दूर तक घसीटा, जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पहुंचकर प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हाईवा चालक की खोज की जा रही है


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज : हाईवा ने बाइक चालक को मारी टक्टर, पति-पत्नी दोनों घायल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel