साहिबगंज-पाकुड़ और गोड्डा के संयोजक बने इकरारुल, कांग्रेस कमिटी ने जताई खुशी


साहिबगंज-पाकुड़ और गोड्डा के संयोजक बने इकरारुल, कांग्रेस कमिटी ने जताई खुशी

साहिबगंज : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम को झारखंड में पूरी पारदर्शिता के साथ प्रतिभाओं की खोज के उद्देश्य से लॉन्च किया था। इस कार्यक्रम के तहत झारखंड को आठ जोन में विभाजित किया गया था।

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य इकरारूल हसन को संथाल परगना के साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिलों का संयोजक नियुक्त किया गया है। बता दें कि इकरारूल हसन पार्टी में समर्पित, शिक्षित, जुझारू एवं निष्ठावान सिपाही हैं और एक लंबे समय तक मीडिया से जुड़े रहने वाले अनुभवी व्यक्ति हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित कराने में इकरारुल हसन के अनुभव का भरपूर लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके मनोनयन से जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकत खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुकुलचंद्र मिश्रा, कलीमुद्दीन, सरफराज आलम सहित पार्टी के लोगों ने खुशी जाहिर की है


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "साहिबगंज-पाकुड़ और गोड्डा के संयोजक बने इकरारुल, कांग्रेस कमिटी ने जताई खुशी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel