लक्ष्मी पूजन के साथ आज से अगहन मास की हुई शुरुआत, बजरंगी महतो ने प्रदेश वासियों को दीं शुभकामनाएं


लक्ष्मी पूजन के साथ आज से अगहन मास की हुई शुरुआत, बजरंगी महतो ने प्रदेश वासियों को दीं शुभकामनाएं

साहिबगंज : हिन्दू कैलेंडर के नौंवें महीने अगहन माह की शुरूआत गुरूवार से विशेष महत्व के साथ हुई। हिन्दू पंचांग में हर माह का अपना अलग ही महत्व है। शास्त्रों के अनुसार अगहन माह में मांँ लक्ष्मी की उपासना शुभ फलदायी होती है।

हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ने बताया कि इस माह जो सुहागन लक्ष्मी की श्रद्धा से उपासना करती हैं, उनके घर में धन के साथ खुशहाली आती है। साथ ही लक्ष्मी और माता तुलसी साथ में पूजी जाती हैं।    

उन्होंने बताया कि इसके चलते परिवार में लक्ष्मी का वास हमेशा रहता है। अगहन मास श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि इस माह को भगवान ने स्वयं की ही संज्ञा दी है। भगवान श्रीकृष्ण स्वयं अपने मुख से कहते हैं कि मैं मार्गशीर्ष माह हूं, इसीलिए इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने, स्नान, दान और दीपदान करने का बड़ा महत्व है।

यही वजह है कि मार्गशीर्ष महीने का विशेष धार्मिक महत्व है, इस महीने में किए गए पुण्य कार्य पापों का नाश करते हैं और मनुष्य के लिए मोक्ष पाने के दरवाजे खोलते हैं। प्रदेश महासचिव ने कहा कि इस पवित्र महीने में मुख्य रूप से नित्य 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप और श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करने से जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि आती है। माता लक्ष्मी की पूजा से घर में धन और ऐश्वर्य का वास होता है। उन्होंने प्रदेश वासियों को अगहन मास की शुभकामनाएं दीं हैं।


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "लक्ष्मी पूजन के साथ आज से अगहन मास की हुई शुरुआत, बजरंगी महतो ने प्रदेश वासियों को दीं शुभकामनाएं"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel