साहिबगंज में तापमान में आई गिरावट, घने कोहरे की चपेट में साहिबगंज
साहिबगंज : आजकल जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रह-रह कर कंपकपाने वाली ठंढ़ पड़ने लगी है। अहले सुबह और रात में धने कोहरे छाए रहते हैं, जिससे ठिठुरन भरी सर्दी पड़ने लगी है। कई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव भी देखा जा रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और कंपकंपाने वाली ठंढ़ पड़ रही है। भोर और रात में धने कोहरे छाए रहते हैं, जिससे ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही है।
कई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव भी देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले के अधिकतर प्रखंडों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे जा सकता है।
विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, इस बीच शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, बल्कि जिले के अधिकतर हिस्सो में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

0 Response to "साहिबगंज में तापमान में आई गिरावट, घने कोहरे की चपेट में साहिबगंज"
Post a Comment