नवंबर में ठंड की चपेट में होगा साहिबगंज, एसी-कूलर की हुई छुट्टी
साहिबगंज : जिले में मौसम ने अपना रुख पूरी तरह बदल लिया है। सुबह-शाम पड़ रही गुलाबी ठंढ़ और दिन में खिली हुई धूप निकलने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 7 से 9 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में बादल छाने के आसार हैं।
हालांकि, बारिश का अनुमान नहीं है। वहीं, नवंबर के अंत तक साहिबगंज जिला पूरी तरह ठंढ़ के चपेट में होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में ठंड का असर बढ़ गया है। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को कूलर और एसी बंद कर सोने को मजबूर कर दिया है।
विभिन्न प्रखंडों में भी ठंडी हवा का असर साफ देखा गया है। इन इलाकों में अब बिना गर्म कपड़े पहने बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। न्यूनतम तापमान 18 °C तक पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी गिरकर 30 °C तक आ गया है।
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में बादल के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।

0 Response to "नवंबर में ठंड की चपेट में होगा साहिबगंज, एसी-कूलर की हुई छुट्टी"
Post a Comment