संविधान दिवस समारोह का आयोजन, वरीय अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं


संविधान दिवस समारोह का आयोजन, वरीय अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं

साहिबगंज : समाहरणालय प्रांगण के उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बुधवार को संविधान दिवस सामारोह का आयोजन किया गया, जहां सभी पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा इस अवसर पर संविधान के प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा गया।

उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि भारतीय संविधान का प्रस्तावना बताता है कि भारत के लोग संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। यह 26 नवम्बर, 1949 को संविधान द्वारा अपनाई गई थी और 26 जनवरी 1950 को लागू हुई थी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना का मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनितिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास,

आस्था और उपासना की स्वतंत्रता तथा स्थिति और अवसर की समानता सुनिश्चित करना है। उन्होंने संविधान प्रस्तावना के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हम सभी राष्ट्र के उन्नति के लिए एकजुट हो कार्य करें


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "संविधान दिवस समारोह का आयोजन, वरीय अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel