सेवा का अधिकार में उमड़ रहा जनसैलाब, जनता और प्रशासन के बीच मजबूत होता रिश्ता


सेवा का अधिकार में उमड़ रहा जनसैलाब, जनता और प्रशासन के बीच मजबूत होता रिश्ता

साहिबगंज : सेवा का अधिकार सप्ताह के छठे दिन आज जिलेभर के प्रखंडों, पंचायतों और नगर क्षेत्रों के शिविरों में जबरदस्त जनसैलाब रहा। पात्र लाभुकों को मौके पर प्रमाण पत्र, स्वीकृत लाभ और परिसंपत्तियाँ प्रदान की गईं, जिससे जनता और प्रशासन के बीच भरोसा और मजबूत हुआ।

उल्लेखनीय है कि झारखण्ड के रजत वर्ष के अवसर पर अबुआ सरकार "सेवा का अधिकार सप्ताह" मना रही है। इसी क्रम में सरकार गांव आई है "आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार" कार्यक्रम के साथ। 21 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक पूरे जिले में लगने वाले शिविरों में जाति प्रमाण पत्र,

स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं आम जनों से जुड़ी सेवाएं तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निवारण कर योजना का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बिना दौड़-भाग, बिना परेशानी, हर अधिकार सीधे जनता के हाथ में उपलब्ध कराना है


रिपोर्ट: संजय कुमार धीरज | साहिबगंज न्यूज डेस्क

0 Response to "सेवा का अधिकार में उमड़ रहा जनसैलाब, जनता और प्रशासन के बीच मजबूत होता रिश्ता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel